मुख्य समाचार

मंडी : 37 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर सुंदरनगर पहुंचेंगे देव कमरूनाग

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता), )

मंडी जिला के अराध्य बड़ादेव कमरूनाग आज राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला-2023 में शिरकत करने सुंदरनगर के लिए प्रस्थान कर गए हैं। देव कमरूनाग ने ग्राम पंचायत रोहांडा के गांव मझोठी स्थित कोठी से अपने लाव लश्कर सहित सुंदरनगर की ओर कूच कर दिया है। इस मौके पर देव कमरूनाग का उनकी कोठी (देवस्थान) में विधिवत पूजन किया गया और उसके बाद देवलूओं तथा बजंतरियों संग देवता राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेले में शिरकत करने के लिए निकल गए हैं। इस दौरान देवता द्वारा लगभग 37 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर सुंदरनगर पहुंचा जाएगा। बता दें कि चैत्र नवरात्रि के पांचवें नवरात्रे 26 मार्च से राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेले का आयोजन सुंदरनगर में किया जा रहा है। देव कमरूनाग 25 मार्च को सुंदरनगर पहुंचेंगे और 26 मार्च को सुकेत देवता मेला के शुभारंभ पर शुकदेव ऋषि की तपोस्थली शुकदेव वाटिका सुंदरनगर से मेला ग्राउंड तक आयोजित होने वाली शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। देव कमरूनाग मंडी और सुकेत क्षेत्र की आस्था में रचे बसे हैं। उपमंडल गोहर के कांढी वाले देव कमरूनाग के सूरजपखे में चतुर्भुज स्वरूप में भगवान विष्णु का अंकन मिलता है। वर्ष 1935 में मंडी के तत्कालीन राजा जोगिंद्र सेन ने कमरूनाग के हारियानों को सौंपे मखमल के कपड़े पर देव कमरूनाग को इसी देव स्वरूप में उकेरा था। इस सुरजपख्खे द्वारा मंडी जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में शिरकत की जाती है। वहीं उपमंडल सुंदरनगर के रोहांडा की मझोठी कोठी वाले देव कमरूनाग सुकेत की आध्यात्मिकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां सूरजपख्खे पर देव कमरूनाग का मुख मोहरे के रूप में है और साथ ही नीचे की ओर 5 अन्य मुख मोहरों का अंकन मिलता है। मान्यतानुसार ये 5 मुख पांडवों के बताए जाते हैं। इस सुरजपख्खे द्वारा राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला सुंदरनगर में शिरकत की जाती है। एक ही देवता के ये दो भिन्न स्वरूप इसी प्रकार से अपने- अपने क्षेत्रों में भक्तजनों को आशीर्वाद देते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago