मुख्य समाचार

कांगड़ा : वर्ल्ड टीबी डेपर बोले डीसी, बीमारी के खिलाफ खड़ा करें जन आंदोलन

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से जिला में क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया है। उन्होंने टीबी उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने में बहुक्षेत्रीय सहभागिता पर भी बल दिया। वे ‘विश्व क्षय रोग दिवस’यानी ‘वर्ल्ड टीबी डे’ पर जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति के बैनर तले बहुक्षेत्रीय सहभागिता को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तथा यूनियन संस्था के सहयोग से टीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए चर्चा का आयोजन किया गया। बैठक में सभी हितधारकों तथा संबंधित विभागों ने अपने सुझाव दिए। उपायुक्त ने कहा कि साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ काम किया जा रहा है। जिलाधीश ने टीबी समाप्त करने को नौ मुख्य बिंदुओं पर काम करने को कहा। उन्होंने प्रकल्पित टीबी परीक्षा दर में वृद्धि करने, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र से टीबी की पहचान पर बल देने, टीबी निवारक उपचार व्यवस्था को मजबूत करने को कहा। साथ ही दवा प्रतिरोधी टीबी में कमी लाने, सामुदायिक भागीदार के लिए रणनीति निर्माण, बहुक्षेत्रीय सहभागिता और सामाजिक कॉर्पोरेट गतिविधियों का बढ़ावा देने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को और गति से आगे बढ़ाने और बीमारी के कारण होने वाले जेब खर्च को कम करने के लिए कार्य करने पर बल दिया।

डॉ. निपुण जिंदल ने टीबी जागरूकता के लिए जिले में चलाए विशेष कार्यक्रम कांगड़ा में टीबी समाप्ति के लिए खुला संवाद को और गति से आगे बढ़ाने को कहा। इस कार्यक्रम के तहत सामुदायिक भागीदारी के साथ टीबी पर जागरूकता को खुली चर्चा तथा बीमारी को लेकर गलत धारणाओं को दूर करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिलाधीश ने कहा कि जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत टीबी फोरम गठित की जाएंगी। पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में बनने वाली इन फोरम में सदस्य के तौर पर स्थानीय 20 से 25 लोग शामिल रहेंगे। संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी इस फोरम के सदस्य सचिव होंगे । आरंभिक तौर पर जिले की 210 पंचायत टीबी फोरम गठित की जाएंगी। उपायुक्त ने ग्राम सभा बैठकों में भी टीबी जागरूकता पर चर्चा सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा ने जिले में टीबी उन्मूलन के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर.के.सूद ने जिलाधीश का स्वागत करते हुए टीबी उन्मूलन के लिए बहुक्षेत्रीय सहभागिता को लेकर उठाए कदमों से अवगत कराया। बैठक में यूनियन संस्था के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago