मुख्य समाचार

सिरमौर : पच्छाद में विकास के लिए नहीं किया गया विशेष प्रयास – जी आर मुसाफिर

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

पच्छाद विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है | सरकार को बने तीन माह हो चुके है लेकिन पच्छाद में विकास के लिए कोई विशेष प्रयास नही किया गया है जोकि खेद का विषय है | यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही | उन्होंने कहा कि बहुत से  स्कूलों में अध्यापको व् स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी है | सड़को की हालत खस्ता है और आने वाले समय में पेयजल संकट गम्भीर रूप धारण कर सकता है | सभी   गम्भीर मसलो को मुख्यमत्री व् सम्बन्धित विभागों के मंत्रियों के समक्ष उठाया जायेगा ताकी पच्छाद के विकास को गती मिले और हम आगे बढ़ सके | मुसाफिर ने कहा कि मनरेगा में मस्टरोल बनाकर  मशीनों से काम करवाए जाने पर रोष प्रकट किया और  अमृत सरोवर में हो रही  धांधलियो व्  धन के गल्त  इस्तेमाल होने का आरोप लगाया और इस गंभीर मसले की  उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की  | उन्होंने पच्छाद में तेजी से पैर पसार रहे  भू माफिया पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इन पर  नकेल कसे जाने की  आवश्यकता है | उन्होंने पच्छाद में हाल ही में गठित कार्यकारिणी पर भी प्रश्नचिंह लगाया और भाजपा के लोगो और  कांग्रेस की सदस्यता न होने वालो को   कार्यकारिणी में लेने की बात कही तथा  हाई कमान से उच्च स्तरीय कार्यवाही करने की मांग की | मुसाफिर ने कहा कि उनका दल संगठित है और  ब्लोक कांग्रेस द्वारा पार्टी में लोगो की  वापसी के व्यान भ्रांतियां फेलाने के लिए है | उन्होंने शिरगुल देवता बैसाखी मेले में राजनीती न कर चुने हुए लोगो को कमेटी में शामिल करने की बात कही |  इस अवसर पर पूर्व ब्लोक कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा ,देवेन्द्र शास्त्री, सुंदर सिंह ठाकुर, विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, आशा प्रकाश , हरी दास बनोलटा, अजय चौहान, जीवन सिंह आदी भी उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago