मुख्य समाचार

भरमौर : सुरेश ठाकुर व स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडलाधिकारी भरमौर को सौंपा ज्ञापन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की एक मात्र कूडा डंपिंग साईट पट्टी भरमौर जंहा की शरारती तत्वों द्वारा सोमवार सुबह से ही आग लगा दी गई है व इसका विषैला धुंआ पूरे क्षेत्र में फैल रहा है | इसी के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश किसान – कांग्रेस कार्डिनेटर व सेब फल उत्पादक संगठन भरमौर के प्रधान सुरेश ठाकुर व स्थानीय प्रतिनिधिमंडल किसान-बागवान उपमंडलाधिकारी भरमौर अशोक कुमार पठानियां से मिला व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा | उन्होंने बताया कि डंपिंग साईट के विषैले धुंए से स्थानीय लोगों में गांव पट्टी, गोसण, सपैडका, बाडी, मलकौता में सेब के पौधों की फ्लावरिंग सेटिंग प्रभावित हो सकती है, जिसमें मधुमक्खी प्ररागण की स्थिति में धुंए से भाग सकती है | जिसका खामियाजा बागवानों को उठाना पड़ सकता है व स्थानीय लोगों की सेहत के साथ भी सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है |  उन्होंने भरमौर प्रशासन से तुरंत इस पर कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है | इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस भरमौर महासचिव महिंद्र शर्मा, मिडिया प्रभारी गौरी शंकर, संचुई पंचायत की वार्ड मैंबर किरण पटियाल, स्थानीय निवासी सीमा देवी, मिलाप पटियाल, पवन पटियाल व अन्य लोग मौजूद रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

2 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

6 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

8 hours ago

कांगड़ा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, घर में कपड़े धोती रह गई रिटायर्ड शिक्षिका, चोर अलमारी का लॉकर खोलकर ले उड़े गहने और नकदी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…

23 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago