राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
हरीओम गौशाला द्वारा गौ ग्रास वाहन सेवा का शुभारम्भ राजगढ़ से किया गया है और लोग पहली रोटी गाय के नाम देकर गौसेवा के भागीदार बन सकते है | यशवंतनगर स्थित हरिओम गौशाला के संचालक कपिल ठाकुर ने बताया कि गौ ग्रास गाड़ी सेवा राजगढ़ से आरम्भ कर दी गयी है जो यहाँ के सभी कार्यालयों व दुकानों में जायेगी और वहां से रोटियां व गाय के नाम अन्य सामग्री एकत्रित करके गौशाला पहुंचाएगी | उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार पहली रोटी गाय को खिलाने का विधान है | गाय के शरीर में सभी देवी देवताओं का वास होता है और जब हम पहली रोटी गाय को खिलाते है तो सभी देवी देवताओं को भोग लग जाता है | ऐसा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है | उन्होंने बताया कि शहरो में बहुत से लोग पहली रोटी गाय को खिलाना तो चाहते है लेकिन हमेशा गाय न मिलने पर नियमित रूप से इस नियम का पालन नहीं कर पाते | उन्होंने बताया कि हरिओम गौशाला द्वारा गौग्रास गाड़ी सेवा आरम्भ करने के बाद लोगों को घर से ही गौसेवा करने का अवसर मिल रहा है | उन्होंने बताया कि यशवंत नगर में हरी ओम गौशाला में लगभग 500 गायो को आश्रय दिया गया है और लोग गाय के नाम पर पहली रोटी की सेवा करके पुण्य के भागीदार बन सकते है | उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र के लोग अपने आसपास की दुकानों में रोटी छोड़ सकते है जहाँ से प्रतिदिन गाड़ी रोटियां एकत्रित करेगी | उन्होंने कहा कि गौग्रास वाहन शीघ्र ही नोणी, ओछघाट आदी से भी यह सेवा आरम्भ करेगा | उन्होंने बेसहारा गौवंश के लिए रोटी के अतिरिक्त सब्जियों, ग्रीन बेस्ट आदी की सेवा करने और सड़ा गला व वासा भोजन न देने का आह्वान भी किया |
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…