राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
जिला सिरमौर के प्रसिद्व एवं पारंपरिक जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ. संजीव कुमार धीमान ने मां नगरकोटी की विधिवत पूजा अर्चना कर किया। पुजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर से मेला ग्राउंड तक पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां नगरकोटी के कारदारों एवं स्थानीय लोगों द्वारा जय मां नगरकोटी के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एसडीएम ने बताया कि 22 मार्च को मेले के समापन्न समारोह के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें। वह दोपहर 2 बजे नारग पहुंचेंगे और 2:15 बजे मां नगरकोटी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके पश्चात शोभायात्रा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार मां नगरकोटी मेले का आयोजन काली केहड़ क्रिकेट मैदान नारग में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के अंतिम दिन 22 मार्च को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा और सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों के अलावा रघुवीर सिंह और डॉक्टर मदन झालटा प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 10:00 बजे से महिलाओं द्वारा रस्साकशी मटकाफोड़, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन व आंगनबाड़ी बच्चों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि 03 बजे दंगल का शुभारंभ करेंगे। इस दंगल में प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे । उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधार कर मेले की शोभा बढ़ाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…