मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के सिस्सू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 54 मरीजों की निशुल्क जांच हुई। इस स्वास्थ्य मेले में मरीजों के बीपी, शुगर और अन्य बीमारी सम्बन्धी जांच की गई। पीएचसी सिस्सू के प्रभारी डॉक्टर ओशिन ने बताया कि 21 मार्च को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक स्वास्थ्य की जांच की गई और इस अवसर पर 10 लाभार्थी आभा आईडी जेनेरेट की गई। इस मौके पर बीपी, शुगर सहित तपेदिक और कुष्ठ रोग के लिए सभी की स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सा अधिकारी द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, टीबी एवं कुष्ठ रोग के बारे में बताकर स्वास्थ्य मेले में आये लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर में फार्मसिस्ट प्रवेश, फीमेल हेल्थ वर्कर संतोष, स्टाफ नर्स पूनम और प्रियंका सहित आशा वर्कर प्रमिला और सरिता ने भी अपनी सेवाएं दी। डॉक्टर ओशिन ने कहा कि खराब मौसम और बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान में दूर दराज से लोगों ने पैदल आकर स्वास्थ्य की जांच की और जागरूकता शिविर में भाग लिए।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…