मुख्य समाचार

लाहौल : लाहौल स्पीति के 4 युवकों ने पूरा किया “बेक कंट्री स्नो टू रिंग एक्सपीडीशन”

लाहौल (आशा डोगरा/सब एडिटर),

लाहौल स्पीति के चार युवक सोनम जांगपो, सुनील, रिगजिन और अशोक जिंगजिंगबार बारालाचा से चन्द्र ताल होकर कोकसर तक “स्नो टू रिंग” कर पहुंचे l 7 मार्च को जिंगजिंगबार से बीडीसी सदस्य केसंग ने रवाना किया था l आज 14 मार्च को सभी कोकसर पहुंच अपना अभियान पूरा कियाl दल में शामिल सदस्य केलांग पंचायत प्रधान सोनम जांगपो ने बताया कि उनका युवा पीढ़ी को संदेश है कि आज के युग में लाइफ स्टाइल पर ध्यान देना चाहिए नशे से दूर रह कर फिट रहना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी कार्य को करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रहे l उन्होंने जगह जगह ग्लेसियर और बर्फ को देख चिंता जताई और बताया कि सभी को इस और ध्यान देना चाहिए ताकि हमारे पर्यावरण को संरक्षित किया जाए l उन्होंने बताया कि इसके साथ सबसे जरूरी है कि लाहौल स्पीति मे विंटर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और युवा पीढ़ी को आगे आना होगा और पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को फायदा मिलेगा | इस दल के सदस्य सुनील,  रीगजिन और अशोक ने बताया कि उनकी हर सम्भव कोशिश रही है कि जिले में विंटर खेलों को बढ़ावा दिया जाये l उनकी इस कामयाबी पर जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने सभी को हार्दिक बधाई दी और इन्हें सभी युवा पीढी के लिए प्रेरणा बताया |

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

5 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

7 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

7 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

9 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

16 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

16 hours ago