मुख्य समाचार

कुल्लू : भारतीय अभिनेता रवीज़ ठाकुर ने की फिटनेस यूट्यूबर की सराहना

कुल्लू (मैं भी पत्रकार),

अभी हाल ही में रामपुर बुशहर में बुशहर कार्निवल के दौरान फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर भारतीय अभिनेता रवीज़ ठाकुर से एक इंटरव्यू के दौरान मिले। राणा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में प्रदेश का पहला घरेलू जिम स्थापित किया है। जहां हिंदुस्तान की मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु का अभ्यास भी करते है। रवीज ठाकुर एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेता हैं,  2015 में मिस्टर हिमाचल का टाइटल जीता। जिसके बाद उन्होंने मिस्टर इंडिया मैनहंट 2015 के भी विजेता बने। उन्होंने बताया कि राणा हिमाचल प्रदेश में फिटनेस पर काफी अच्छा कार्य कर रहा है और साथ ही साथ नशे के प्रति लोगों को जागरूक करते आ रहा है। राणा ने रवीज ठाकुर से काफी सारे सवाल भी किए जिसमें रवीज ने हिमाचल के युवाओं के लिए नशे से दूर रहने के लिए कहा और सकारात्मक चीजों की ओर जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ सभी माता-पिता से हाथ जोड़कर विनती की कि अपने बच्चों पर ध्यान रखें तभी वह गलत दिशा की ओर नहीं जाएगा। हिमाचल के युवाओं के लिए यह भी सन्देश दिया कि अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर जाए। अपने परिवार को सपोर्ट करें। राणा ने बताया कि रवीज भाई उन्हें हमेशा ही सपोर्ट करते आए है इसके लिए उनका तह दिल से धन्यवाद किया और साथ ही साथ युवाओं के लिए एक ही बात बताई कि एक सकारात्मक नशा जिंदगी में जरूर ले जिससे कि एक अच्छा जीवन बन सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago