मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर की उभरती कलाकार मोनिका हिम गौरव सरोकार अवार्ड से सम्मानित

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

शास्त्रीय संगीत एवं पहाड़ी संस्कृति को गीतों के माध्यम से सहेजने के लिए हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस बददी द्वारा सिरमौर जिला की उभरती कलाकार मोनिका को हिम गौरव सरोकार अवार्ड से नवाजा गया है। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक समारोह में खेल विभाग की पूर्व संयुक्त निदेशक सुमन रावत द्वारा यह पुरस्कार मोनिका शर्मा को प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने बताया कि मोनिका ने शास्त्रीय संगीत और पहाड़ी लोकगीतों में एक अलग पहचान बनाई गई है जिसके चलते हिप्र पत्रकार संघ द्वारा मोनिका शर्मा को सम्मानित करने का फैसला लिया गया ताकि यह उभरती कलाकार का मनोबल बढ़े और बेहतरीन ढंग से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन कर सके। बता दें कि मोनिका द्वारा शास्त्रीय संगीत में मास्टर डिग्री हासिल की गई है और इनका उददेश्य संगीत में पीएचडी करना है। मोनिका ने छोटी सी उम्र में प्रदेश प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, जिला एवं ग्रामीण स्तरीय मेलों में अपनी सुरीली आवाज से विशेषकर सिरमौर की संस्कृति को प्रदर्शित करके एक अलक पहचान बनाई है। जिसकी चहूंओर प्रशंसा हो रही है। मोनिका शर्मा अपनी सफलता का श्रेय संगीतज्ञ स्व० धर्म दत सहगल को दिया है जिनके सान्निध्य में उन्होने संगीत की शिक्षा प्राप्त की है। मोनिका ने एक साक्षातकार में बताया कि कुछ कलाकारों द्वारा पहाड़ी लोकगीतों को रिमिक्स किया गया है जोकि उचित नहीं है। ऐसा करने से पहाड़ी गीतों की मौलिकता पर आघात पहूंचता है। मोनिका के दो पहाड़ी एलबंम यूटयूब पर उपलब्ध है जिनमें साजना और गीतमाला शामिल है जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया है। मोनिका का उददेश्य सिरमौर की पारंपरिक संस्कृति को गीत व संगीत के माध्यम जीवित रखना है ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व सभ्यता की जानकारी मिल सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago