मुख्य समाचार

चंबा : दरकोटी विद्यालय में लता कुमारी को चुना गया सर्वसम्मति से एसएमसी अध्यक्ष

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक एसएमसी अध्यक्ष रितु कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्यों सहित अभिवावकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। पाठशाला कार्यरत प्रभारी सुनील जरयाल ने बताया कि विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र 13 फरवरी से शुरू हुआ है और विद्यालय में बच्चों का नामांकन बढ़ाने हेतु स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से प्रयास जारी हैं। वहीं विद्यालय में सरकारी ग्रांट का ब्यौरा एसएमसी के समक्ष रखा गया और बच्चों के पठन पाठन से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व में आयोजित स्कूल शिक्षा संवाद में भी विभागीय निर्देशों के अनुसार समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि इस बैठक का आयोजन बच्चों को एफएलएन के अंतर्गत टीएलएम किट वितरण हेतु किया गया था। जिसके चलते एसएमसी अध्यक्ष रितु कुमारी ने सभी बच्चों को उक्त किट बांटी । पाठशाला प्रभारी जरयाल ने बताया कि बच्चों को गृह कार्य हेतु गृह कार्य डायरी भी बांटी गई। इस मौके पर वर्तमान एसएमसी अध्यक्ष ने  समस्त अभिभावक सदस्यों को बताया कि उनका बच्चा दिसंबर 2022 में पांचवी कक्षा पास कर गया है। इसीलिए नए अध्यक्ष का चुनाव प्रस्ताव समिति सचिव समक्ष प्रेषित किया गया। समिति सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि सभी अभिवावकों से पिछली बैठक में इस बारे में विस्तृत चर्चा हो चुकी थी। इसीलिए इस बार बैठक में नए एसएमसी अध्यक्ष के पद हेतु लता कुमारी का नाम पूर्व एसएमसी अध्यक्ष रितु कुमारी ने प्रस्तुत किया। जिसका सभी एसएमसी सदस्यों ने समर्थन किया और लता कुमारी सर्वसम्मति से राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी की नई अध्यक्ष चुनी गई। उनके साथ सदस्य के रूप में शीलो, आशा,शशिकला को चुना गया। इस बैठक में बॉबी कुमारी, हितेश कुमारी, ऋतु कुमारी, शशिकला, शीलो,आशा कुमारी, गीता देवी सदस्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago