मुख्य समाचार

राजगढ़ : हि० प्र० की सबसे बड़ी छात्रवृती योजना का वार्षिक उत्सव आरोहण हुआ सम्पन्न

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

श्री बद्रिका आश्रम चेरिटेबल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी छात्रवृती योजना का तीन दिविसीय वार्षिक उत्सव आरोहण 2023 आज सम्पन्न हुआ | राजगढ़  की करगाणु पंचायत स्थित श्री बद्रिका आश्रम में आयोजित इस उत्सव में आश्रम द्वारा संचालित छात्रवृती योजना के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न कालेजों व विश्वविद्यालयों में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने विभिन्न सत्रों में आयोजित प्रेरणादायक चर्चाओं में भाग लिया और मानसिक, स्वास्थ्य और उचित सोशल मिडिया प्रवंधन जैसे ज्वलंत विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया | समापन अवसर पर श्री बद्रिका आश्राम के संस्थापक ओम स्वामी ने कहा कि किसी भी चीज में पराकाष्ठा हासिल करने के लिए व्यक्ति को दिन रात एक करना पड़ता है | किसी की सफलता का मूल उसका अथक प्रयास और मेहनत होती है | किसी भी चीज की प्राप्ति स्वता ही नहीं होती | एक विद्यार्धी के लिए समय सबसे बड़ी पूंजी होती है | उन्होंने कहा कि आज का दौर स्पेशलिस्ट का है और इसलिए जो भी रास्ता चुनो उसमे पूर्ण परिपक्व बनना होगा | यदि हम आज आनन्द को चुनेंगे तो जीवनभर संघर्ष करेंगे | यदी आनंद छोड़ मेहनत करेंगे तो पूरा जीवन अपने हिसाब से जियेंगे | प्रोफेशनलिस्ट के लिए न तो नौकरी और न ही पैसे की कमी है | जो गहराई में उतरना जानता है उसके लिए जीवन हमेशा अवसर लेकर खड़ा रहता है | उन्होंने कहा कि मन में हमेशा एक द्वंद चलेगा | एक रास्ता वह होगा जो मन को अच्छा लगेगा और दूसरा जो आपके लिए अच्छा होगा | अगर दुसरे को चुनोगे तो आगे बढ़ोगे | ज्ञान होगा यो व्यक्ती पत्थर से भी पानी निकाल लेगा | उन्होंने आत्म अनुशासन और पड़ने के लिए एक निश्चित समय का संकल्प लेने की सीख भी दी |

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago