किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
जिला किन्नौर के पुनंग सड़क मार्ग के पहली कैंची से नीचे गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दे ये जानकारी स्थानीय निवासी ने थाना टापरी में सूचना दी कि एक व्यक्ति पुनंग सड़क मार्ग के पहली कैंची से नीचे गिरा हुआ है। इसकी सूचना मिलते है तुरंत थाना टापरी के सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार मुख्य आरक्षी संजीव कुमार व थाना के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद देखने के व्यक्ति मृत पाया गया। मृत व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार पुत्र विद्या सिंह गांव पुनंग डाकघर टापरी तहसील निचार जिला किन्नौर व 30 वर्ष है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गांव के नारायण मंदिर में पूजा पाठ में गया था उसके पश्चात मनीष के साथ और 3 व्यक्ति भी छोलतू के लिए निकले लेकिन मनीष बीच रास्ते में गाड़ी से उतर गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिंदल कंपनी के अस्पताल छोलतू लाया गया और इस दौरान उप मंडलीय पुलिस अधिकारी भावानगर व अन्वेषण अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया । मृतक मनीष के माथे से लेकर सर के ऊपर कट का निशान पाया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…