अपराध /दुर्घटना

रामपुर : सराहन के रंगोरी में भीषण अग्निकांड, वृद्ध महिला की जिंदा जलने से मौत

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सराहन के रंगोरी गांव में सोमवार देर रात भीषण अग्निकांड सामने आया है। एक रिहाइशी घर में लगी आग के चलते सामने आए इस दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध महिला की झुलसने से मौत हो गई। जबकि घर में रखे सारे सामान के साथ 5 बकरियां व 3 गाय भी जिंदा जलकर मौत के आगोश में समा गई। आज सुबह एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने मौके का मुआयना किया, जिसके बाद प्रभावित परिवारों को राहत राशि के तौर पर 50 हज़ार नकद, तिरपाल, राशन किट व अन्य राहत सामग्री वितरित की। एसडीएम सुरेंद्र मोहन व एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि बीती देर रात करीब ढाई बजे रंगोरी गांव के मान सिंह व दिला राम के मकान में ये हादसा सामने आया। घर मे उठी आग की लपटें देखते ही देखते भीषण आग में तब्दील हो गई, जिसके चलते घर मे सो रही 70 वर्षीय शुकरी देवी आग के बीच अंदर ही फंस गई। जिसके चलते भीषण आग से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मकान में बंधी हुई पांच बकरियां व तीन गाय भी इस अग्निकांड में जिंदा जलकर भस्म हो गई। इस भीषण अग्निकांड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरा घर देखते ही देखते पूरी तरह से जलकर ध्वस्त हो गया। वही हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीमें मोके के लिए रवाना हुई। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन भी मंगलवार सुबह मोके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही फोरी राहत के तौर पर फिलहाल प्रभावित परिवार को पचास हज़ार रुपये नकद राशि के साथ कम्बल, तिरपाल, हाइजीन किट व राशन किट सौंपी गई। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब पचास लाख रुपयों का नुकसान आंका गया है। साथ ही प्रभावित परिवारों की हर सम्भव सहायता की जाएगी। उधर एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध महिला समेत पांच बकरियां व तीन गाय की जिंदा जलकर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

4 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

4 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

15 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago