अपराध /दुर्घटना

शिमला : उपमंडल ठियोग में सड़क हादसा, दो व्यक्ति की मौके पर मौत

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

ऊपरी शिमला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रही है। हादसों का  कारण चाहे कच्ची सड़के हो या फिर शराब पीकर गाड़ी चलाना। ऐसा ही एक मामला पिछले कल उपमंडल ठियोग के अंतर्गत आने वाली केलवी पंचायत के साथ लगते करयाल गांव से आया है। जहां पर बाहर से पैसे कमाने के लिए आए दो मजदूर काल का ग्रास बन गए। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि रात को 11:30 बजे के करीब उनको थाना ठियोग में सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा है, जिसमें नेपाली मूल के दो व्यक्ति बैठे थे और जिन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी उनको वहीं के स्थानीय निवासी कमलेश शर्मा द्वारा दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए दोनो शवों को सिविल हॉस्पिटल ठियोग लाया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

5 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

6 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

16 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago