शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
जिला शिमला के उपमडल ठियोग में लगातार चिट्टा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रोजाना प्राइस द्वारा नशे के व्यापारियों को पकड़ा जा रहा है। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा जिस तरह से मुहिम छेड़ी गई है उसमे पुलिस कामयाब हो रही है। वहीं डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुऐ कहा कि पिछले कल रात जब वह पेट्रोलिंग पर थे तो कीट जोगो बिफर्केशन रोड ठियोग के साथ से इनके कब्जे से 17.90 ग्राम हीरोइन/चिट्टा बरामद किया। चिट्टा इतना ज्यादा ऊपरी क्षेत्रों में पहुंच गया है कि ज्यादातर युवा वर्ग इसकी चपेट में आ गया है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस मुहिम में लोग पुलिस प्रशासन की मददत करे ताकि युवा वर्ग को नशे से दूर रखा जाए। पुलिस द्वारा तीन युवक इसमें पकड़े गए है जिनकी पहचान आशु वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा ग्रामीण बलेच पीओ सरियों तह ठियोग जिला शिमला उम्र 25 वर्ष, करम सिंह पुत्र दीप राम विल सिल्लू पीओ ठियोग जिला शिमला उम्र 33 साल, निहाल वर्मा पुत्र दुर्गा सिंह गांव सिल्लू डाकघर ठियोग जिला शिमला उम्र 22 साल, के रूप मे हुई है। पुलिस द्वारा इन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…