खेल जगत

रामपुर : सर्विसेज की टीम 5 गोल्ड मेडल के साथ बनी ओवरऑल चैंपियन

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

बुशहर बॉक्सिंग क्लब द्वारा पदम छात्र स्कूल के रामपुर के खेल मैदान में आयोजित की गई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सर्विसेज (एसेससीबी) की टीम 5 गोल्ड मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। इसके अलावा 4 गोल्ड मेडल के साथ बीएफआई दूसरे व दो गोल्ड मेडल के साथ हिमाचल प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। वही प्रतियोगिता में खेले गए कुल 103 मुकाबलों मे से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश टीम के अविनाश जम्वाल को प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। रविवार को इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सभी निर्णायक मुकाबले खेले गए, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकदीर्घा में बैठे दर्शकों को खूब मन मोहा। वही प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्थानीय विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और इस बेहतरीन आयोजन के लिए बुशहर बॉक्सिंग क्लब की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम  से युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित होने में प्रेरणा मिलेगी और युवा नशे से दूर हट खेलकूद को अपने जीवन मे महत्व देंगे। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के दौरान 13 अलग अलग वेट केटेगरी के कुल 103 मुकाबले खेले गए, जिसमे 13 गोल्ड, 13 सिलवर व 26 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 52 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वही गोल्ड मेडलिस्ट खिलाडी को 10 हज़ार रूपये नकद व ट्रॉफी, सिल्वर मेडलिस्ट को 5हज़ार नकद व ट्रॉफी तथा ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट को तीन तीन हज़ार नकद के ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान क्लब के अद्यक्ष तिलक राज शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का आभार जताते हुए अगले वर्ष फिर से राष्ट्रीय स्तर के धूमधाम से आयोजन की बात कही। इस मौके पर बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा सहित रिपुदमन सिंह कंवर,  सुंदर सिंह, विनोज नेगी, गिरीश गौतम, संतोष शर्मा, दलीप भलुनी, चेतन शर्मा, अश्वनी, पवन चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 46 से 48 किलोग्राम वेट में  बीएफआई के विश्वनाथ सुरेश ने गोल्ड और हरियाणा के कृष्ण ठकरान ने सिल्वर, 48 से 51 किलोग्राम वेट में बीएफआई के ज़ोराम मोना ने गोल्ड व सर्विसेज के सिद्धार्थ मलिक ने सिलवर, 51 से 54 किलोग्राम वेट में सर्विसेज के स्वपनिल शिंदे ने गोल्ड व पंजाब के विशाल ने सिलवर, 54 से 57 किलोग्राम वेट में सर्विसेज के चिराग ने गोल्ड व रोबिन ने सिलवर, 57 से 60 किलोग्राम वेट में  सर्विसेज के अंकित ने गोल्ड व बीएफआई के विजय कुमार ने सिलवर, 60 से 63 किलोग्राम वेट में सर्विसेज के आकाश गोरखा ने गोल्ड व प्रिंस ने सिलवर, 63 से 67 किलोग्राम वेट में हिमाचल के अविनाश जम्वाल ने गोल्ड व सर्विसेज के रजत ने सिलवर, 67 से 71 किलोग्राम वेट में सर्विसेज के विजय दिप ने गोल्ड व बीएफआई के सचिन ने सिलवर 71 से 75 किलोग्राम वेट में बीएफआई के निखिल दुबे ने गोल्ड व सर्विसेज के दीपक ने सिलवर 75 से 80 किलोग्राम वेट में हिमाचल के आशीष ने गोल्ड व पंजाब के अर्शदीप सिंह ने सिलवर, 80 से 86 किलोग्राम वेट में बीएफआई के सुमित ने गोल्ड व सर्विसेज के सतेंद्र ने सिलवर, 86 से 92 किलोग्राम वेट में मध्यप्रदेश के पारस ने गोल्ड व सर्विसेज के सूरज सिंह ने सिलवर और 92 किलोग्राम से अधिक वेट में मध्यप्रदेश के अमन सिंह बिष्ट ने गोल्ड व सर्विसेज के मनजीत सिंह ने सिलवर मेडल प्राप्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

10 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

10 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

10 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

17 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

18 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago