मुख्य समाचार

रामपुर : एसजेवीएन के जीएम पीएस नेगी ने स्कूल में होनहारों को किया सम्मानित  

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सएडिटर),

रामपुर बुशहर स्थित सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। रामपुर कॉलेज के सभागार में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड के जीएम पीएस नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ उनकी पत्नी मीना नेगी भी मौजूद रही। जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. बिमल नेगी उपस्थित रहे। सबसे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखेक ने अपने सभी स्टाफ के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वही रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और शिव वंदना प्रस्तुत कर किया गया। जिसके बाद स्कूल के नन्हे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। एक के बाद एक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। बीच में स्कूल की अध्यापिका एंजल मेहता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। जिसके बाद कक्षा पाँचवीं, छठी और सातवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखेक ने सभागार में उपस्थित अभिभावकों व बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज के दौर में नशा बढ़ रहा है, वो चिंता का विषय है। इसे सभी के सहयोग से समाप्त करना होगा। खासकर अभिभावकों का रोल काफी अहम हो जाता है। कार्यक्रम के बीच में मुख्य अतिथि द्वारा होनहारों को सम्मानित का क्रम लगातार चलता रहा। मुख्यातिथि द्वारा वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे कृतांश, रियांशी, योगित, स्मृति, समारया, अराध्या, ईशानी, हर्षित, सुनैना, विराट, आरूषि, शिवायना, हर्षिता, प्रियांशी, आयुष, गुंजन, यूदित, गुंजन नेगी, वशिंका नेगी, सोम्या, एंजेल, संतोषी, विहान, सुनिधि, अंबिका, निकिता, निशांत, स्वीटी, सामरया ठाकुर, आरूषी ठाकुर, हर्षिता, यशस्वी, रित्विक सिंह, विराट मेहता, कयारा, युवेला दिवयानी, पिहुल, मिथिलेष, आरूधी, नव्या, आर्यन, हर्षा, मोहित, मन्नत कायथ, एकता, अरविंद, यशस्वी रांझा, ऋषिता कपाटिया, निधि चौहान, यामिनी, पियूष, शर्लिन, आयुषी, गौरव प्रताप, सोम्या, सोनिया, कोमल, अनुज, रिया चौहान, राहुल कायथ और आराध्या शर्मा सहित कई अन्य होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

8 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

8 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

8 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

16 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

16 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago