मुख्य समाचार

कुल्लू : संस्थापक दिवस के अवसर पर उपायुक्त से मिला स्काउटिंग दल

कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

आज भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला कुल्लू के आधिकारिक सदस्यों स्काउटिंग संस्थापक/चिंतन दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कुल्लू से शिष्टाचार भेंट की व ज़िला कुल्लू के मुख्य आयुक्त एवं उपनिदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल शर्मा नें उपायुक्त महोदय को स्काउटिंग स्कार्फ पहनाकर उनका सम्मान किया गया। वहीं जिला कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग (आईएएस) ने सभी पदाधिकारियों को इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं दी । साथ ही उपायुक्त कुल्लू ने विश्व स्तरीय जंबूरी के लिए कुल्लू से जा रही रेंजर अंकिता का हर संभव आर्थिक सहायता करने का आश्वासन भी स्काउटिंग सदस्यों को दिया। साथ – ही – साथ आज स्काउटिंग के जिला के अधिकारियों ने शांति लाल शर्मा ज़िला मुख्य आयुक्त एवं उप निदेशक उच्च शिक्षा, की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने आने वाले वर्ष के लिए गतिविधियों का प्रस्ताव रखा व पिछले वर्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ज़िला कुल्लू द्वारा आयोजित की गई गतिविधियों का संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
इस अवसर पर पुष्पा ठाकुर ग्रुप लीडर एवं प्रधानाचार्य,मनोहर लाल ठाकुर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), नारायण शर्मा ज़िला संगठन आयुक्त(स्काउट), देव चंद ज़िला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), रीना परमार ज़िला संगठन आयुक्त (गाइड), हरि चंद ADOC (स्काउट),रूम सिंह वरिष्ठ स्काउट मास्टर,बीजू हिमदल रोवर लीडर, रोवर भूपेन्द्र व रेंजर अंकिता ठाकुर मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

46 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

1 hour ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

4 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago