मुख्य समाचार

चंबा : राजकीय वरिष्ठ विद्यालय गागला के विधार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ विद्यालय गागला के 9वीं कक्षा से 12वीं आईटीएस के करीब 75 विधार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान चम्बा में प्लाह इंफोटेक में कंप्यूटर से संबंधित विषय के बारे में जानकारी ली और कंप्यूटर सेंटर का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरन छात्रों ने कम्प्यूटर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागला प्रधानाचार्य योगेश्वर अहीर ने बताया कि हमारे स्कूल में 9वीं कक्षा से 12वीं तक के विद्यार्थी वैकल्पिक विषय के तौर पर आईटी विषय को पढ़ रहे है। जिसके तहत विषय ज्ञान को व्यवहारिक तौर पर ग्रहण करने और  बेहतर शिक्षा परिणाम के लिए शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है। जिससे तकनीकी विषय पढ़ने वाले छात्रों को बहुत लाभ मिलता है। इसके साथ ही जिस प्रकार आधुनिक युग मे कम्प्यूटर का महत्व बढ़ा है। उसे देखते हुए बच्चों की शिक्षा की बेहतरी के लिए आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम चलते रहेंगे। विषय ज्ञान के अतिरिक्त विधार्थियों को ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों से रूबरू करवाने के लिए ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर, भूरी सिंह संग्रहालय चंबा में भ्रमण भी करवाया गया। इन ऐतिहासिक स्थलों पर मौजूद ऐतिहासिक वस्तुओं को विधार्थियों ने निहारा भी और ऐतिहासिक शहर चंबा के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल की। इस मौके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागला के शिक्षक मधु ठाकुर व राकेश ठाकुर अपनी विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

17 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago