मुख्य समाचार

निरमंड : त्वार स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

निरमंड उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्वार (रेमू) में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर ग्राम पंचायत त्वार की प्रधान निर्मला भारती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।इस अवसर पर उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में बीडीसी सदस्य नर्मदा वर्मा भी उपस्थित थी । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई ।इसके पश्चात मुख्य अतिथि को उप प्रधानाचार्य  व प्रवक्ता हिन्दी डॉक्टर बबीता कश्यप ने शॉल व  बैज पहनाकर स्वागत किया । स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित संबंधित वार्षिक प्रतिवेदन विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंदर भार्गव ने पढ़ा ।इसके पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया | विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया |विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भार्गव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जबकि मंच का संचालन प्रवक्ता इतिहास देवानंद शर्मा ने किया जमा दो की छात्रा इशिता को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया । जबकि अमन को हेड बॉय और सिमरन को हेड गर्ल का पुरस्कार दिया गया । विद्यालय में अनुशासित विद्यार्थी का पुरस्कार हिमांशु को दिया गया जबकि सामाजिक कार्यकर्ता का खिताब क्रांति को दिया गया ।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने बच्चों को कठोर परिश्रम कर जीवन अपने लक्ष्य को हासिल करने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया |इस अवसर पर विद्यालय के एसएमसी के प्रधान घनश्याम व विद्यालय के  अध्यापक व अध्यापिका भी उपस्थित थे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago