मुख्य समाचार

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में देव दर्शन का दौर जारी

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देव दर्शन का दौर जारी है। देवी देवताओं के आगमन से मंडी शहर में हर ओर देव ध्वनियां ही सुनाई दी जा रही है। श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच कर पड्डल मैदान में देवी देवताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। मंडी जनपद में शिरकत करने वाले अधिकतर देवी देवता पड्डल मैदान में विराजमान होते हैं। कुछेक देवी देवता राज बेहडे में भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। अब तक 216 पंजीकृत देवी देवताओं में से 190 देवी देवता अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत कर चुके हैं। वहीं 10 के करीब और देवी देवताओं के पहुंचने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने वाले सभी देवी देवताओं का राज परिवार के साथ गहरा नाता रहा है। यही कारण है कि आज भी जनपद के सभी देवी-देवता शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचते हैं। शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने वाला हर देवी देवता अपने तय स्थान पर ही विराजमान होते हैं। शिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन भी पड्डल मैदान में देव दर्शनों के लिए श्रद्धा का खूब जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालु जहां अपने अपने इष्ट देव के दर्शन कर सुख अनुभूति महसूस कर रहे हैं, वही देवी-देवताओं के साथ आए देवलू पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर नाटी डाल रहे हैं। शहर के पड्डल मैदान में हर ओर देख मैं ही नजारा देखने को मिल रहा है। देवी-देवताओं के आगमन से पूरा मंडी शहर देवधुनों व वाद्य यंत्रों की थाप पर झूमने लगा है। सर्व देवता समिति के प्रधान शिवा शर्मा ने बताया कि 190 देवी देवता अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं 10 के करीब देवी देवता और आने की उम्मीद है। बता दें कि इस बार छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 फरवरी से 25 फरवरी तक मनाया जा रहा है। 7 दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब 22 फरवरी व अंतिम जलेब 25 फरवरी को निकाली जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

12 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

15 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

18 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago