मुख्य समाचार

राजगढ़ : उद्यान विभाग राजगढ़ द्वारा महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

उद्यान विभाग राजगढ़ द्वारा विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायतो की महिलाओं के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है | कनिष्ठ  सहायक जगदीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ राजगढ़ विषय विशेषग्य डॉ. देविन्द्र अत्री ने किया | इस अवसर पर डॉ. देविन्द्र अत्री ने बताया कि  राजगढ़ की विभिन ग्राम पंचायत में इस तरह के शिविर विभाग द्वारा पहले भी आयोजित किये जा चुके है, जिसमे हाल ही में ग्राम पंचयात माटल ब्खोग, जदोल ट्प्रोली में शिविर आयोजित किये जा चुके है | यह शिविर स्किल इण्डिया के तहत लगाये जा रहे है जिसमें प्रोसेसिंग ऑफ़ फ्रूट वेजिटेबल और पेकिजिंग के तहत सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है | उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उदेश्य है कि जिस तरह से 20 से 35 प्रतिशत  फल और सब्जिया ऐसे ही बरबाद हो जाती है जिसकी और कोई भी ध्यान नहीं देता ईसी वेस्ट को प्रोसेसिंग करने के लिए यह शिविर लगाये जा रहे है | इस अवसर पर उद्यान प्रसार आधिकारी डॉ. प्रीत प्रतिमा द्वारा उपस्थित महिलाओं को जेम, आचार, चटनी, स्स्व्केश, मुरब्बा सहित सूप बनाने बारे जानकारी दी जा रही है | उन्होंने बताया कि राजगढ़ की महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण में बढ़चढ़ कर भाग लिया जा रहा है |  

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

4 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

10 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

10 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

10 hours ago