अपराध /दुर्घटना

रामपुर : लुहरी-लवाण सम्पर्क मार्ग पर दो कार सवारों से चिट्टा बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के कुमारसैन थाने की तहत सैंज चौकी के तहत फिर से चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। यहाँ तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार शाम सैंज चौकी का दल हेड कॉन्स्टेबल पीयूष राज कि अगुआई में लुहरी के समीप गश्त पर था। इस दौरान लुहरी-लवाण संपर्क मार्ग पर आ रही एक अल्टो के-10 कार एचपी10ए-6937 को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस को देख गाड़ी में सवार दोनों युवक घबरा गए और तलाशी लेने पर गाड़ी के स्टेयरिंग में पीले रंग के कपड़े में कुछ चिपकाया हुआ बरामद हुआ। खोले जाने पर वो 2.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों कि पहचान 35वर्षीय संजीव पुत्र मनी राम गांव थाना डाकघर डंसा तहसील रामपुर जिला शिमला तथा   राकेश पुत्र कुंदन लाल गांव तेशन डाकघर व तहसील आनी उम्र 28 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

13 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago