खेल जगत

सिरमौर : 26 फरवरी से 03 मार्च तक सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट का होगा आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

नाहन चौगान मैदान में “खेल खेलो, नशा छोड़ो – खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा” थीम के तहत नशे के ख़िलाफ़ मुहिम के अंतर्गत 26 फरवरी, 2023 से 03 मार्च 2023 तक डायनामिक युवा मंडल के सौजन्य से सिरमौर युथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सिरमौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया जा रहा है । “खेलो खेलो नशा छोड़ो”सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2023  के लिए इस अभियान में टूर्नामेंट की ब्रांड एम्बेसडर सिरमौर की लोक कलाकारा कविता पुंडीर होगी। इस टूर्नामेंट के बारे में प्रेस वार्ता जानकारी देते हुए सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक योगी ठाकुर व ओपी ठाकुर ने बताया कि नशे के खिलाफ चौगान मैदान में इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से क्रिकेट टीमें भाग लेगी जैसे राजगढ़, खेरी, हरिपुरधार, नोहराधार, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा, सराहां, रोहनाट, बोगधार, बागथन,  कालाअंब, त्रिलोकपुर, नाहन, जिला सोलन, जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा के सढोरा, नारायणगढ़, बिलासपुर, रायपुररानी, अंबाला इत्यादि दूर दराज की टीमें भी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य समाज मे नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ युवाओं में जागरूकता पैदा करना है ताकि युवा नशे से दूर होकर खेल की तरफ अपना ध्यान दे। आज हमारे समाज में युवाओं के भीतर नशे का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है जो की चिंता का विषय है।  इसलिए सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने के लिए तथा खेल के प्रति रुझान व रुचि पैदा करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर  व योगी ठाकुर ने कहा  कि  प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली टीमों के लिए ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की आयोजन समिति द्वारा की जाएगी तथा यह पूरा टूर्नामेंट स्पोर्ट्स की ड्रेस में खेला जाएगा । टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगा  ताकि खेल के प्रति उनकी रुचि ओर अधिक बढ़े।

इस टूर्नामेंट में जिला सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से युवा भाग लेंगे तथा टूर्नामेंट में विजेता टीम को 71000/- रुपये + ट्रॉफी, उपविजेता को 35000/- रुपये + ट्रॉफी, तृतीय +ट्रॉफी व चौथा पुरस्कार + ट्रॉफी सहित मैन ऑफ द सीरीज ए LED स्पोर्ट्स साइकिल + ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन बल्ला + ट्रॉफी,  बेस्ट बॉलर गेंद + ट्रॉफी, बेस्ट विकेटकीपर कीपिंग ग्लव्स + ट्रॉफी बेस्ट फील्डर ट्रॉफी सहित मैन ऑफ द मैच ओर विजेता एवं उपविजेता टीमों को क्रिकेट स्पोर्ट्स किटस सहित   इसके अलावा विंभिन्न प्रकार के आकर्षक पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए दिए जायेंगे । इस  प्रतियोगिता में लगभग 1.50 लाख  से भी अधिक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे । इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 3100/- रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। उन्होंने कहा की जो भी दूर के क्षेत्रों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है वह आयोजन समिति से संपर्क कर सकती है उन्होंने अपील की नशे के खिलाफ इस विशेष मुहिम में जिला सिरमौर के युवा खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले । इस दौरान सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योगी ठाकुर, महासचिव ओपी ठाकुर, डायनमिक युवा मंडल के अध्यक्ष सतीश राणा, सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट की ब्रांड अम्बेसडर सिरमौर की कलाकारा कविता पुंडीर, विक्रम शर्मा, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, राहुल पंडित, मनदीप ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago