मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 33वें शिवपूजन का किया आयोजन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में विधुत विभाग भरमौर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 33 वें शिव पूजन (नुवाले) का आयोजन किया जा रहा है। विधुत विभाग भरमौर के सहायक अभियंता तेज सिंह ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व लगातार 32 वर्षों से करवाए जा रहे शिव पूजन नवाले की पंरपरा को इस वर्ष भी 33वें नुवाले का आयोजन 18फरवरी को रात्रि चौरासी शिव मंदिर में शिव पूजन व 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है। विदित रहे कि पूर्व में जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में काफी ज्यादा बर्फबारी होती थी जिससे विधुत विभाग के कर्मचारियों के लिए यह दिन व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए काफी चुनोतियों से भरे रहते थे और फरवरी माह में कुछ राहत मिलती थी। तभी से विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपनी सुरक्षा व सलामती के मद्देनजर शिवरात्रि को शिव नुवाले का आयोजन किया जाता था जो कि आज भी बरकरार है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

18 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

19 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

19 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

19 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

19 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

20 hours ago