अपराध /दुर्घटना

चंबा : 618 ग्राम चरस सहित लुधियाना निवासी गिरफ्तार

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने सफलता हासिल की है। जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को 618 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस चौकी बकलोह थाना चुवाड़ी के पुलिस दल ने ढुण्डियारा बंगला नामक स्थल समीप जब नाकाबन्दी की थी। उस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया। लेकिन व्यक्ति की घबराहट और पुलिस से दूरी बनाने पर शक होने पर जब व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 618 ग्राम चरस की खेप बरामद की गई। पुलिस ने चरस आरोपी व्यक्ति की पहचान प्यारे लाल पुत्र राम प्रकाश पता हाऊस न. 2708 गली न. 02 नजदीक रविदास धर्मशाला कैलाश नगर लुधियाना पंजाब उम्र 63 वर्ष के रूप में की है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि आगामी अन्वेषण जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

20 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

20 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

21 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

21 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

21 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

21 hours ago