मुख्य समाचार

चंबा : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा गणतंत्र दिवस पर इस कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र चंबा विधायक नीरज नैयर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने *हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संदर्भ में कहा कि इस अभियान से देशभर के लोगों से मिलना, उनसे संवाद कर समस्याओं सहित विकास एवं उससे जुड़ी जमीनी स्तर की आवश्यकताओं का संज्ञान हुआ है। जोकि देश के विकास एवं उत्थान के लिए महत्वपूर्ण पग कहा जाएं तो गलत न होगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, चुराह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना, जिला महासचिव नरेश राणा, कांग्रेस कमेटी चंबा उपाध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन चंबा अध्यक्ष अधिवक्ता मदन रावत, जिला प्रवक्ता जगदीश हाण्डा, जिला महासचिव सुदर्शन ठाकुर, जिला महासचिव कपिल भूषण, अल्पसंख्यक कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष लियाकत अली, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, महासचिव मान सिंह, ब्लॉक महासचिव भानु प्रताप, सचिव मनोज काशव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया, लीगल सैल जिला अध्यक्ष शाकिर अली शाह, ब्लॉक सचिव राकेश कुमार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू कुमारी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष भवनेश्वरी गुलाटी, चुराह विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी डाक्टर दिनेश शर्मा मौजूद रहे‌।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

9 hours ago

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

10 hours ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

2 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

3 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

3 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

4 days ago