(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ),
एनएचपीसी ने 26 जनवरी 2023 को बड़े हर्षोल्लास के साथ भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में समारोह की शुरुआत वाई.के. चौबे, निदेशक (तकनीकी) व निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुआ। आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए, वाई.के. चौबे ने पूरे एनएचपीसी परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। चौबे ने कहा कि आज हमें अपने पूर्व नेताओं और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि एनएचपीसी भारतीय विद्युत क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और अपने 25 पावर स्टेशनों के माध्यम से 7 गीगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन कर रही है। चौबे ने यह भी कहा कि एनएचपीसी के पास वर्तमान में कुल 7601 मेगावाट क्षमता की 14 निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं और 7000 मेगावाट से अधिक की परियोजनाएं मंजूरी के विभिन्न चरणों में हैं। चौबे ने एनएचपीसी के सभी कर्मचारियों से पूरी लगन के साथ काम करने और अपने कर्तव्यों का पूरी दृढ़ता के साथ पालन करने की अपील की। वेब कास्टिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनएचपीसी के सभी स्थानों पर भी किया गया।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…