मुख्य समाचार

राजगढ़ : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजगढ़ में एसडीएम ने फहराया तिरंगा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
74वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह राजगढ़ के उमण्डलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राजगढ़ यादविंदर पॉल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और इसी दिन हमारे देश को गणराज्य का सर्वोत्तम दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान अन्य देशों के संविधान से अधिक मजबूत और सशक्त है।  उन्होंने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करने के लिए हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्राणों की आहुति दी। एसडीएम ने कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। हमारे देश में हर 30 व 40 किलोमीटर के बाद भाषा, खान-पान, वेश-भूषा और भिन्न-भिन्न बोलियों के बावजूद भी हमारे देश को विविधत्ता में एकता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम खाद्यानों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे लेकिन उसके बाद हमारे देश ने चाहे वह कृषि का क्षेत्र हो या औद्योगिक क्षेत्र हो, संचार क्रांति का विषय हो प्रत्येक क्षेत्र में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश ने विश्व की अर्थव्यवस्था में 5वां स्थान हासिल कर लिया है। मुझे बड़ी खुशा है जिस धरती पर हम खडे़ हैं इसका भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि सिरमौर प्रजामंडल और पझौता आन्दोलन था वह भी इसी धरती से आरम्भ हुआ और इस क्षेत्र के लोगों का देश की आजा़दी में विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस व पशुपालन विभाग के अधिकारियों तथा खेल के क्षेत्र में जिला व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों को ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत व रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक अरूण मोदी, तहसीलदार उमेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्षा रूबी कक्कर, उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर व पार्षदगण, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल करसोग के सनारली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने…

20 hours ago

सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों की बढ़ी दिहाड़ी, 1 अप्रैल से मिलेगा एरियर का लाभ

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग के तहत कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं और…

1 day ago

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में सनसनीखेज हत्याकांड, रोहड़ू की पंचायत प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट चंडीगढ़। चंडीगढ़ के वीवीआईपी और सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर-11 में हुए…

1 day ago

पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट बालीचौकी उपमंडल की ग्राम पंचायत माणी के शेगली गांव में शुक्रवार शाम एक…

1 day ago

शिमला में सनसनीखेज वारदात: स्कूल परिसर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार…

1 day ago

थान देवता मंदिर के समीप खाई में गिरी कार, तीन घायल; एक सोलन रेफर

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़-हलोनीपुल मार्ग पर थान देवता मंदिर के समीप शुक्रवार को एक कार…

3 days ago