अपराध /दुर्घटना

मंडी : जोगिंद्रनगर में खाई में लुढ़की टैक्सी, एक की मौत दूसरा घायल

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत एक टैक्सी कार के गहरी खाई में लुढ़कने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, कार सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया है। इसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर लाया जा रहा है। घायल की पहचान वीरेंद्र (34) पुत्र मेघ सिंह निवासी रखोह सरकाघाट के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। हादसा बर्फ की फिसलन के कारण घटित हुआ बताया जा रहा है। फियुनगलु-धरमेहड़ – सुधार मार्ग में धरमेहड़ के समीप तरसावन रोड के पास टैक्सी कार नंबर एचपी-01-एम-4290 सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गहरी ढांक में लुढ़क गई। घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायल युवक को सड़क तक पहुंचाया। जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर भेजा गया है। वहीं, पधर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि धरमेहड़ के पास कार दुर्घटना में एक युवक की मौत और एक घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर लाया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

3 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

5 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

5 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

8 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

14 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

14 hours ago