मुख्य समाचार

मंडी : सेरी मंच पर आयोजित होगी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं इस बार सेरी मंच पर आयोजित की जाएंगी इस बाबत पिछले कल भ्यूली में विपाशा सदन में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। महोत्सव की आमसभा की अध्यक्षता करते हुए विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी शिवरात्रि देव समाज का उत्सव है इस उत्सव में देव समाज के हितों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का सेरी मंच के साथ एक ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है जिसके चलते ही महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं को सेरी मंच पर आयोजित करने के लिए आम सभा में सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सेरी मंच तथा इसके आसपास बेहतर ट्रेफिक प्लान तैयार करने दिशा निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि महोत्सव के दौरान लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ें। उन्होंने कहा कि देवता तथा देवलुओें, बजंतरियों के रहने तथा ठहरने के लिए पहले से बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी इस बाबत जिला प्रशासन तथा महोत्सव कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी में देव समाज के लिए देव सदन भी निर्मित किया गया है इस बार शिवरात्रि महोत्सव में देवताओं के ठहरने के लिए देव सदन में भी व्यवस्था की जाएगी इसके अतिरिक्त पड्डल मैदान में भी देवताओं तथा देवलुओं, बजंतरियों के लिए उपयुक्त जगह चिह्न्ति करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देव समाज की समस्याओं के निपटारे के लिए उपसमिति गठित की जाएगी, यह उपसमिति वर्ष में दो बार बैठक आयोजित करेगी, जिसमें देव समाज से संबंधित विभिन्न समस्याओं का स्थायी हल सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव को अंतिम प्रारूप आमजनमानस के सुझावों के आधार पर ही निर्धारित किया जाएगा इस के लिए आम सभामें नागरिकों के सुझावों को प्रमुखता के आधार पर शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान मंडी शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही मंडी के प्रमुख मंदिरों के आसपास साफ सफाई की उचित व्यवस्था के लिए नागरिकों से भी सहयोग मांगा गया है। विधायक चंद्रशेखर नेकहा कि मंडी जिला के दूरदराज के क्षेत्रों से मंडी शिवरात्रि के लिए आने वाले लोगों के लिए परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाने के लिएकहा गया है। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल के कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी इसके साथ ही स्मारिका में मंडी शिवरात्रि से जुड़े इतिहास को प्रमुखता से समेटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष तौर पर शामिल किया जाएगा इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का दायरा बढ़ाने पर भी विशेष बल दियाजाएगा। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव में निराश्रित, दिव्यांगों, वृद्धजनों के लिए आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इससे पहले उपायुक्त अरिंदम चैधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत करतेहुए बताया कि गत वर्ष मंडी शिवरात्रि महोत्सव में करीब दो करोड़ 72 लाख की राशिव्यय की गई है। उन्होंने कहा कि वितीय प्रबंधन को बेहतर किया जाएगा ताकि मंडी शिवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप दिया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, एडीसी निवेदिता नेगी, एडीएम अश्वनी कुमार, एसडीएम रितिका, एसी टू डीसी राकेश शर्मा,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. जय कुमार आजाद, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, पूर्वप्रत्याशी चंपा ठाकुर, चेत राम ठाकुर, नरेश चैहान, सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम के महापौर दीपाली, उपमहापौर तथा कांग्रेस के पदाधिकारी आकाश शर्मा, विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

22 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

1 day ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

1 day ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago