मुख्य समाचार

भावानगर : जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को उसी हेड में पूरा किया जाये जिसमें उनकी स्वीकृति हुई है ताकि बजट के अभाव में दूसरे विकास कार्यों पर असर ना पड़े। जगत सिंह नेगी आज यहाँ जनजातीय विकास विभाग की एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना बनाते वक्त एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भी योजना की जाँच करें ताकि आगे चलकर उसके क्रियान्वयन में कोई समस्या ना आये। उन्होंने विधायक प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर भी काम शुरू करने के निर्देश दिए तथा इसी दिशा में विस्तृत कार्य योजनाओं को बनाने के कार्य में गति लाने को कहा। उन्होंने विभागों को लोगों की जरूरत के हिसाब से प्रस्तावित विकास कार्यों में से चयन करके जरूरी कार्यों पर काम शुरू करने को कहा। जगत सिंह नेगी ने जिला में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना, लक्ष्मण सिंह कनेट ने मुख्य अतिथि का टोपी और खतक से सम्मान किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में उपायुक्त किन्नौर सुरेंद्र सिंह राठौर, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago