मुख्य समाचार

काँगड़ा : उपायुक्त कांगड़ा ने श्री चामुण्डा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर किया जारी

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज श्री चामुण्डा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी किया। उन्होंने बताया कि श्री चामुंडा मंदिर देशभर के लोगों की आस्था से जुड़ा है और हर वर्ष श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं। आस्था का बड़ा केंद्र होने के कारण लोगों की रुचि मंदिर से जुड़े प्रमुख दिनों और उत्सवों में सदैव रहती है। उन्होंने कहा कि मंदिर में मनाए जाने वाले पर्व, त्योहारों की जानकारी भक्तों को मंदिर के कैलेंडर के माध्यम से मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा मंदिर की परंपरा के अनुसार मनाए जाने वाले उत्सवों को कैलेंडर में विशेष तौर से अंकित किया गया है। इसके माध्यम से भक्त मंदिर से जुड़े प्रमुख मेलों और उत्सवों की तिथि जान पायेंगे और तदानुसार अपनी यात्रा प्लान कर पायेंगे। देश-विदेश के हजारों भक्त प्रतिवर्ष इन त्योहारों के समय श्री चामुंडा देवी के दर्शन करने आते हैं। साथ ही इन उत्सवों में शामिल होकर लोक परंपरा के अनुसार मनाये जाने वाले इन त्योहारों की जीवंतता और उपासना पद्धति से रूबरू भी होते हैं।उन्होंने बताया कि वर्षभर में कौन से त्योहार कब मनाए जाएंगे, भक्तों को इसकी जानकारी देने के लिए यह आकर्षक कैंलेंडर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में चैत्र नवरात्र 22 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 9) से 30 मार्च वीरवार (चैत्र प्रविष्टे 17 ) तक मनाये जाएँगे। जिसमें श्री दुर्गाष्टमी 29 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 16) तथा श्रीरामनवमी 30 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 17) को होगी। वहीं श्रावण अष्टमी मेला 17 अगस्त (भाद्रपद प्रविष्टे 1) से 25 अगस्त (भाद्रपद प्रविष्टे 9) तक श्री चामुंडा मंदिर में चलेंगे। उन्होंने बताया कि आश्विन नवरात्र 15 अक्तूबर (आश्विन प्रविष्टे 29) से 24 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 8) तक मनाये जाएँगे। जिस दौरान श्री दुर्गाष्टमी 22 अक्तूबर तथा विजयदशमी 24 अक्तूबर  को रहेगी। इस मौके पर जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, सहायक आयुक्त मंदिर तथा एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, सहायक नियंत्रक तिलक राज चौधरी तथा कुलदीप अवस्थी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

13 minutes ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

23 minutes ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

31 minutes ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

37 minutes ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

15 hours ago