धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),
डॉ. खुशहाल शर्मा पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में ज़िला कांगड़ा के पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमण्डल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ WELFARE-CUM-CRIME MEETING आयोजित की गई। WELFARE मीटिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का समाधान किया गया व लम्बित कल्याणकारी मुद्धों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बंधित प्रभारियों से प्राप्त करी गई । क्राईम मीटिंग के दौरान ज़िला कांगड़ा में इस माह के दौरान घटित अपराधों व लम्बित चले आ रहे अभियोगों में अन्बेषण की समीक्षा व इनके शीघ्र निस्तारण/ निपटारे हेतु उचित दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिये गये । मीटिंग में मौजूद समस्त अधिकारीयों, थाना प्रभारी व अन्वेषणाधिकारीयों को “सत्यनिष्ठा ऐप” के संदर्भ में सजग किया जाकर ऐप में सम्बंधित डाटा एन्टर करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि पुलिस कार्यप्रणाली को ओर कुशल बनाया जा सके । पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने मादक द्रव्य एंव मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही हेतु व ज़िला में बढ़ते हुए पर्यटन के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था व प्रभावी यातायात प्रबंधन हेतु सभी इकाईयों को उचित आदेश दिए गये है । तथा जिला कांगड़ा में नशे की समस्या से निपटने हेतू उचित कदम उठाने, हर 15-दिन में रेड़ करने, नशे के तस्करों का डाटा बेस बनाकर उनपर निगरानी रखने एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग लेने हेतू दिशा-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा में पूर्व में हुई चोरीयों के पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी अन्वेषण हेतू पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राम प्रशाद, उप पुलिस अधीक्षक (एल0आर0) एवंम् विक्रांत बोंसरा, उप पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा के अगुवाई में तीन विशेष अन्वेषण दस्तों का गठन कर उन्हे चोरों की धरपकड़ के लिए सक्त कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए ।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…