चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने उपायुक्त डीसी राणा व पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक प्रभारी द्वारा उन्हें पौधा भेंट कर उनका अभिवादन किया गया। उपायुक्त चंबा के साथ हुई बैठक में समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) द्वारा उन्हें चमेरा पावर स्टेशन-I की विभिन्न गतिविधियों एवं मुद्दों से अवगत करवाया एवं चंबा के चहुमुंखी विकास में जिला प्रशासन को एनएचपीसी की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। चमेरा पावर स्टेशन-I के विद्युत क्षेत्र में दिए गए योगदान एवं पावर स्टेशन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उपायुक्त महोदय द्वारा चमेरा पावर स्टेशन-I को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव रचनात्मक सहयोग देने की बात कही गई। इसके पश्चात समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव से भी शिष्टाचार मुलाकात भी की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने चमेरा पावर स्टेशन-I के सुचारु संचालन हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने की बात कही। इन दोनों अवसर पर दीपक रत्न सागर महाप्रबंधक (सिविल) भी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…