मुख्य समाचार

मंडी : फोरलेन सड़क पर सब वे निर्माण को लेकर ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

सुंदरनगर उपमंड़ल के डैहर में निर्माणाधीन किरतपुर-नागचला फोरलेन सड़क पर डैहर बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर सब वे निर्माण की मांग पूरी न होने की चलते लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरी बार जोरदार तरीके से डैहर चौक पर हुआ। विरोध प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों के सैंकडों लोगों डैहर चौक पर एकत्रित हुए और सब वे की मांग को लेकर शांतिपूर्वक ढंग से मांग-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क निर्माण में लगे डंपरों और अन्य गाड़ियों को भी मौके पर रोका गया और उन्हें सड़क किनारे पार्क करवाया गया। कैप्टन रोशन लाल वर्मा ने उपस्थित समस्त ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सब वे निर्माण को लेकर अबतक न तो प्रशासन और न ही एनएचएआई से उन्हें कोई जवाब मिला है। जिसको लेकर अब ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सब वे निर्माण न होने से क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों के लोगों को जान जोखिम में डालकर फोरलेन सड़क से आर पार जाना होगा। वही पर उन्होंने समस्त ग्रामीणों से शांतिपूर्वक बिना किसी गाड़ी, व्यक्ति को नुकसान पहुंचाया अपना विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। उपस्थित ग्रामीणों ने डैहर चौक पर भी करीब दो घंटों तक नारेबाजी करते हुए एनएचएआई और निर्माण कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी की गई। जिसके बाद सैंकडों ग्रामीणों ने डैहर चौक से लेकर मुख्य बाजार से होते हुए डैहर उपतहसील कार्यालय तक आक्रोश रैली निकालते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। वही पर इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र की पंचायतों की महिलाओं सहित बुजुर्गों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कर सब वे निर्माण की मांग का समर्थन किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago