(ब्यूरो रिपोर्ट ),
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस ने नौणी चौक के समीप नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक में सवार सोलन जिला के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना बिलासपुर की पुलिस टीम नौणी चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक (HP 62A-7067) को जांच के लिए रोका। ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान मेहर चंद (29) निवासी गांव सकोर, डाकघर बेरल, तहसील अर्की और सुनील कुमार (24) निवासी गांव मटरेच, डाकघर बेरल, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।
एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वे चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…
ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…
दादागु ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बिलासपुर जिले में सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के भारापुर गांव में भाई-बहन के…