निशेष शर्मा
पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अन्य वाहन से 240 बोतल शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सचिन अत्री निवासी साधनाघाट, डाकघर नैनाटिक्कर अपनी गाड़ी नंबर HR26BP4461 में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान पुलिस को 60 बोतल अंग्रेजी शराब, 72 बोतल बीयर और 108 बोतल देसी शराब बरामद हुई। कुल मिलाकर 240 बोतलें शराब और बीयर पकड़ी गईं।पुलिस के अनुसार, चालक शराब से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस थाना पच्छाद में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…
नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का…
ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…