मुख्य समाचार

सिरमौर : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जवाहर नवोदय विद्यालय जिला सिरमौर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा जिला के विभिन्न परीक्षा केन्द्रा में 29 अप्रैल 2023 को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। प्राचार्य ने कहा कि आवेदन पत्र उपनिदेशक प्राथमिक खण्ड शिक्षा अधिकारी व जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के कार्यालयों में निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन पत्र की छायाप्रति भी उपयोग में लाई जा सकती है तथा आवेदन पत्र को नवोदय विद्यालय की वेबसाईट  www.nvshq.org से भी डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी सत्र 2022-23 में जिले के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवी में पढ़ रहा हो, तीसरी व चैथी कक्षा में फेल न हुआ हो व जिसकी जन्म तिथि पहली मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच में हो, आवेदन कर सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्रार्चा से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, जवाहर नवोदय विद्यालय के हेल्पलाइन नम्बर 9410122523, 9041915062, 9736051766 तथा 9736752709 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago