मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक और यूको बैंक संयोजन से साक्षरता शिविर आयोजित

राजगढ़ (विकप सिंह ठाकुर),

शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक राजगढ़ और यूको बैंक राजगढ़ के संयुक्त संयोजन से खंड विकास कार्यालय में एकदिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधक उम्मेद सिंह कंवर और यूको बैंक राजगढ़ के प्रबंधक प्रीतिश वालिया,  केरल से आई मेंटर, क्लस्टर लेवल फेडरेशन की प्रधान सीमा और सचिव अपर्णा ठाकुर, सह संयोजक डिंपल विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले लगभग चौबीस ग्रामीण संगठनों के पदाधिकारीयों सहित लगभग 50 लोगों ने भाग लिया ।  

इस अवसर पर केरल से आई मेंटर ने केरल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली पर जानकारी दी । सहकारी बैंक के प्रबंधक उम्मेद कंवर और यूको बैंक के प्रबंधक प्रीतिश वालिया ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीयों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन बीमा योजना आदि की जानकारी दी । इसके अलावा उपस्थित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दिए जाने वाले दिए जाने वाले ऋणों की भी जानकारी दी । इन ऋणों के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीयों को विस्तार से जानकारी दी गई । सहकारी बैंक राजगढ़ के प्रबंधक उम्मेद कंवर ने बैंक द्वारा चलाई गई जमा योजना, ‘सपनों का संचय’ और ऋण योजना ‘ सशक्त महिला ऋण योजना’ के विषय में भी जानकारी दी । इन योजनाओं को उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा बहुत पसंद किया गया और भविष्य में इन योजनाओं का भरपूर लाभ लेने का निश्चय भी किया  गया । 

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

17 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

17 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

17 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

19 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

21 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

21 hours ago