मुख्य समाचार

भगवान बिजली महादेव मंदिर के कपाट 3 माह के लिए हुए बंद

कुल्लू (आशा डोगरा),

जिला कुल्लू में पौष माह के चलते अब सभी देवी देवताओं के मंदिर बंद हो गए हो और देवी देवता स्वर्ग लोक यात्रा पर निकल गए हैं। पोष माह की संक्रांति के दिन जिला कुल्लू के सभी मंदिरों में पुजारी के द्वारा अपने-अपने इष्ट देवता की पूजा की गई और उसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में खराहल घाटी के आराध्य भगवान बिजली महादेव के मंदिर के कपाट भी आगामी तीन माह के लिए बंद हो गए हैं और मात्र शिवरात्रि के दिन एक दिन के लिए भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। अब चैत्र संक्रांति के दिन भगवान बिजली महादेव के मंदिर के कपाट खोलेंगे और भोलेनाथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। ऐसे में जिला कुल्लू के कई देवी देवता माघ मास की संक्रांति को वापस आएंगे। तो कई देवी देवता फागुन मास की सक्रांति को वापस आएंगे। जिसके चलत जिला कुल्लू में धार्मिक कार्यों पर भी रोक लग गई है और 2 माह के बाद देवी देवताओं के उत्सव शुरू होंगे। इसके साथ ही लोग धार्मिक कार्य भी कर पाएंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार पोष माह के अब संक्रांति के दिन देवी देवता स्वर्ग लोक में चले जाते हैं और वहां पर वर्ष भर के धरती पर हुए कार्यों के बारे में भी चर्चा करते हैं। ऐसे में माघ मास की सक्रांति के दिन अधिकतर देवी देवताओं के मंदिर खुल जाते हैं और स्वर्ग में किन-किन बातों को लेकर चर्चा हुई। वह बात भी देवता अपने गुर के माध्यम से आमजन को सूचित करते हैं। वहीं कुछ देवी देवता फाल्गुन मास की सक्रांति को वापस धरती पर लौट आते हैं और जिला कुल्लू में देवी देवताओं के सम्मान में मनाया जाने वाला फागली उत्सव भी शुरू हो जाता है। जिला कुल्लू देवी देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने बताया कि जिला कुल्लू में दो माह तक मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और देव कार्यों के अलावा अन्य धार्मिक कार्यों पर भी रोक लगी रहेगी। ऐसे में सभी लोग अब माघ माह और फाल्गुन मास की सक्रांति का इंतजार करेंगे और देवी देवता स्वर्ग में हुई चर्चा का बखान भी आमजन के बीच करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

10 hours ago

कांगड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का…

17 hours ago

होमवर्क पूरा न करने पर 7वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सदवां क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में…

18 hours ago

मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन-जिला दण्डाधिकारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 25 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त…

20 hours ago

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

1 day ago