मुख्य समाचार

राoव0 मा0 पाठशाला जगतसुख में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय आयोजन

मनाली (रेणुका गोस्वामी),

बाल विकास परियोजना कटराई के तत्वाधान से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगत सुख में वो दिन योजना के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर एक दिवसीय खंड स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दिवस की अध्यक्षता डॉ पिया कपूर ने की । उन्होंने उपस्थित बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता बारे जानकारी देते हुए कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिसे समाज में कोई भी भ्रांतियां फैली है । उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हर स्तर पर बच्चियां, महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच ना हो इसके लिए स्कूलों एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाए जाएं । स्वस्थ शिक्षिका ममता ने स्वास्थ्य एवं पोषाहार बारे जानकारी दी। किशोर स्वास्थ्य परामर्श सीता ने किशोरावस्था में होने वाली मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। घनश्याम शर्मा ने एड्स के विषय में बच्चों को जागरूक किया। बाल विकास अधिकारी परियोजना कटराई नगर धनीराम ने विभागीय स्कीमों के बारे में जानकारी दी। वृत पर्यवेक्षका कुमारी प्रोमिला ने किशोरावस्था में लिए जाने वाले पोषाहार संबंधी जानकारी दी। इस दिवस पर पर्यवेक्षक दीपक शर्मा, अनिल शर्मा ,मधु तथा खंड पोषण समन्वयक कुमारी सुष्मिता वृत्त जगत सुख की कार्यकर्ता एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

“अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला ने हाल ही में…

45 minutes ago

ठगी के मामले पुलिस ने फरार मुजरिम को जालंधर से दबोचा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर पीओ सेल ने वर्ष 2018 में नाहन पुलिस…

53 minutes ago

छोटा शिमला मंदिर में दान पेटी चोरी मामला — आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने…

4 hours ago

दक्षिण अमेरिका की सबसे उंची चोटी पर सुंदरनगर के लाल का परचम

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…

6 hours ago

धूप से बढ़ेगा पारा, बिना बारिश दरका पहाड़—एनएच-3 पर 12 घंटे जाम

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…

6 hours ago

हिमाचल के फार्मा उद्योग को बड़ा झटका, 71 दवाओं के सैंपल फेल

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago