धर्मशाला (सोनाली, संवाददाता),
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार व संगठन में कोई तालमेल नहीं है। आलम यह है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को ही सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर मनाए जा रहे जश्न की जानकारी नहीं है। हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान से यह बात सामने आई है। जिस राज्य में सरकार व संगठन में ही तालमेल न हो, ऐसे में जश्न मनाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। मंगलवार को जारी प्रेस बयान में राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों के बयानों में भी तालमेल की कमी साफ झलकती है, ऐसे में अब तो जनता भी कहने लगी है कि इस सरकार में तालमेल नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पहले से संगठन व सरकार में कमी चल रही थी, वहीं अब तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है। इसके बावजूद सरकार के मंत्री 5 साल का कार्यकाल पूरा करने की बात कह रहे हैं, लेकिन जिस तरह के हालात हैं, उससे तो 5 साल का कार्यकाल पूरा करने पर भी संशय बना हुआ है। किसी भी राज्य में सरकार व संगठन मिलकर विकास को रफ्तार देते हैं, लेकिन जहां सरकार व संगठन में सामजस्य न हो, ऐसे राज्य में सरकार के 5 साल पूरा करना पहेली बना रहता है। उन्होंने कहा कि जनता पहले ही कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारंटियों के पूरा होने का इंतजार कर रही है। महिलाएं 1500 रुपये मिलने की उम्मीद लगाई बैठी हैं, लेकिन जिस तरह से यह सरकार लोन पर चल रही है, उससे गारंटियां पूरी होती नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों के दम पर पहले कांग्रेस ने सत्ता हथियाई और अब सरकार एक साल के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जश्न मनाने के बजाय जनता से किए वादों व गारंटियों का जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को एक साल का जश्न मनाने के बजाय, गारंटियों को पूरा न करने का मलाल होना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ भी सुक्खू सरकार में नजर नहीं आ रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…