मनाली (रेणुका गोस्वामी),
डीएवी पब्लिक स्कूल मंडी में 2 दिसंबर को डीएवी राष्ट्रीय खेलों का क्षेत्रीय स्तर पर आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में डीएवी ज़ोन सी के 8 स्कूलों ने बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लिया था । इस खेल प्रतियोगिता में डीएवी मनाली के छात्र स्वरित तथा मार्मिक ने बैडमिंटन अंडर 14 सिंगल तथा डबल में प्रथम स्थान हासिल कर अपने लिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जॉन-सी की ओर से खेलने का अवसर प्राप्त किया है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-19 रिजुल ,कृष, मोहित तथा आर्यन ने दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जॉन सी का नेतृत्व प्राप्त करने का अवसर हासिल किया । इन सब छात्रों की कड़ी मेहनत ने रंग लाई। डीएवी मनाली के प्रधानाचार्य आर एस राणा ने विजेता खिलाड़ियों को अपने कर कमलों से पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनकी पीठ थपथपाई। इसका पूरा श्रेय निःसंदेह विद्यालय के माननीय प्रधानाचार्य को जाता है, जो विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहते हैं और उन्हें अभ्यास की सारी सुविधाएं प्रदान करते हैं। वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा अध्यापकों को नए-नए सुझावों से प्रोत्साहित करते रहते हैं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए खेलों का महत्व बताया और उन्हें जीवन में खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…