मुख्य समाचार

केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं पंचायतों के निवासी

नाहन, 24 नवंबर।

हिमाचल सहित सिरमौर जिला में चल रही केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न विकास खंडों के तहत जारूगता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में स्थानीय पंचायतों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहें और केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं। शुक्रवार को सिरमौर जिला के सात विकास खंडों में ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के तहत केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यकर्म के अंतर्गत आज शुक्रवार को नाहन विकासखंड के बर्मा पापड़ी और पालियों, पांवटा साहिब के अमरकोट और निहालगढ़, पच्छाद खंड के डिलमन और शीना, राजगढ़ खंड के सैर-जगास और करगानू और संगड़ाह खंड के संगड़ाह और रेडली तथा तिरलोरधार और शिलाई विकास खंड के नाया और कुहंत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जहां स्वास्थ्य कैंप आयोजित किये जा रहे हैं वहीं पर विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी सम्बन्धी स्टाल भी लगाये गये हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago