मुख्य समाचार

दलित शोषण मुक्ति मंच ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायत पत्र

ददाहु (हेमंत चौहान),

आज दलित शोषण मुक्ति मंच, हिमाचल प्रदेश कोली समाज, रविदास समाज नाहन, बाल्मीकि सभा नाहन, क्रिस्चियन समुदाय नाहन का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक सिरमौर के कार्यलाय में सोशल मीडिया पर अजय ठाकुर नामक शख्स द्वारा ब्राह्मण समाज और अनुसचित जाति वर्ग पर की जातिसूचक शब्द जो फेसबुक पर डाले गये है | उस संदर्भ मे एक शिकायत पत्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा | जिसमे राजेंदर शर्मा, जी दी शर्मा, और दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, हिमाचल प्रदेश कोली समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय पुंडीर, महासचिव संदीपक तोमर, रविदास समाज् के अध्यक्ष बाबूराम , शांति देवी, अमर सिंह, विजय क्रिस्चियन समुदाय से, बिंदुराज और दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला कमेटी सदस्य मुकेश चौहान के नेतृत्व मे अतरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा | मीडिया से बात करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के महासचिव संदीपक तोमर ने कहा कि कोई भी मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ऐसी हरकत नहीं कर सकता। आशीष कुमार ने कहा कि ये हरकत समाज को डराने की और प्रदेश के अंदर आपसी भाईचार खत्म कर प्रदेश मे आराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आशीष कुमार और संदीपक तोमर ने बताया कि पुलिस प्रशासन को इस पर तुरंत कार्रवाई कर व्यक्ति पर आईटी एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं मे मुकदाम दर्ज किया जाए और इस तरह के पोस्ट की वास्तविकता की जाँच की जाए, ताकि भविष्य मे इस तरह की घटनाओ से बचा जा सके। दलित शोषण मुक्ति मंच, कोली समाज और रविदास समाज, और बाल्मीकि सभा से आये पदाधिकारियों ने चेताया की यदि इस पर कोई कार्रवाई अमल नही आई तो आने वाले समय मे जिला मे एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

22 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago