मुख्य समाचार

द्रंग पुलिस चौकी पर जल्द ले सरकार फैसला, चौकी नहीं तो होगा चक्का जाम: शुभम

पधर (ललित),

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में द्रंग पुलिस चौकी का मुद्दा खूब गरमाया हुआ है | यंहा तक कि विधानसभा सत्र के दौरान भी पुलिस चौकी का मामला उठाया था । लगभग 2 माह होने को आए हैं परंतु इस बारे अभी तक सरकार की ओर से कुछ भी तय नहीं हो पा रहा है | गुरुवार को प्रभावित स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से अपने व्यक्तत्व में बताया कि सरकार के इस रवैए से वे और स्थानीय जनता हताश और निराश हैं | प्रतिनिधियों ने कहा कि हम थाना नहीं मात्र चौकी मांग रहे हैं ताकि आधा दर्जन पंचायत के लोगों को पुन: सुविधा मिल सके और विभाग की अपनी जमीन और भवन की देखरेख भी हो सके |स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान एवं युवा नेता शुभम शर्मा ने भारी रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस बारे प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को भी ज्ञापन सौंप चुका है और जिला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पुलिस विभाग को भी लेकिन कोई भी हल नहीं निकल पाया है | शुभम शर्मा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि अगर इसी तरह द्रंग के लोगों को नजरंदाज किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब जनता सड़कों पर उतरेगी और चक्का जाम करेगी | शुभम ने शायराना अंदाज में कहा कि “घर बदला तो घर ही नसीब आता दुख इस बात है की घर छोड़ कर किरायेदार बन गया विभाग” गौरतलब है कि अभी जहां द्रंग थाने को पधर में स्थानांतरण किया गया है वो तहसील का पुराना कार्यालय है क्योंकि द्रंग थाने का अपना भवन अभी निर्माणाधीन है |

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

3 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

6 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

6 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

6 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

6 hours ago