Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त  के दौरान एक युवक को स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल बुधवार को पुलिस टीम बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जल शक्ति विभाग के कार्यालय के सामने गली में खड़ा है तथा उसके पास भारी मात्रा में स्मैक/हेरोइन है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.43 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान नितेश चौहान पुत्र चतर सिंह निवासी बनौर, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।  इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

18 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

1 day ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

2 days ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

2 days ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

2 days ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

3 days ago