मंडी/सुंदरनगर (नितेश सैनी),
सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम ने महामाया मंदिर के समीप एक युवक से 1.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस का दल महामाया मंदिर के निकट गशत पर था। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका। युवक की तलाशी लेने पर उसके स्वामित्व में 1.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की शिनाख्त राहुल निवासी बाड़ी सुंदरनगर के रुप में हुई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…